शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 111 अंक मजबूत

मुंबई : आर्थिक आंकडों में सकारात्मक वृद्धि के बाद कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 111 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 102.32 अंक का सुधार आया था, जो आज के शुरुआती कारोबार […]
मुंबई : आर्थिक आंकडों में सकारात्मक वृद्धि के बाद कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 111 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 102.32 अंक का सुधार आया था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 110.69 अंक की और सुधार के साथ 25,686.90 अंक पर पहुंच गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 8.30 अंक अथवा 0.11 फीसद के सुधार के साथ 7,658.20 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आर्थिक वृद्धि में सुधार के आंकडों के बाद कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से सूचकांक में सुधार आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




