स्टॉक मार्केट्स में आखिरी दौर की बिकवाली बढ़ने से 181 अंक टूटा सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 5:39 PM
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती 435 अंक से अधिक की बढ़त को आखिरी दौर में बिकवाली का दौर चलने से गंवा दिया और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 34,134,38 अंक पर बंद हुआ. तेल एवं गैस, उपभोक्ता टिकाऊ, लोक उपक्रम, आईटी तथा बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों […]
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती 435 अंक से अधिक की बढ़त को आखिरी दौर में बिकवाली का दौर चलने से गंवा दिया और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 34,134,38 अंक पर बंद हुआ. तेल एवं गैस, उपभोक्ता टिकाऊ, लोक उपक्रम, आईटी तथा बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों की बिकवाली के साथ यह गिरावट दर्ज की गयी. एचडीएफसी बैंक के बेहतर वित्तीय नतीजों, एशियाई बाजारों में मजबूती की खबरों तथा रुपये में सुधार से 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ 34,689.39 अंक पर खुला और एक समय 34,748.69 अंक तक चला गया.
इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स 310 अंक टूटा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 950 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, घरेलू ने बेचे
कारोबार के अंतिम एक घंटे में बिकवाली से इसमें गिरावट आयी और एक समय यह 34,082.76 तक गिर गया था. सेंसेक्स अंत में पिछले बंद की तुलना में 181.25 अंक या 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 34,134.38 अंक पर बंद हुआ. नकदी की चिंता के साथ कमजोर वैश्विक रुख के बीच पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 847 अंक टूटा. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.30 अंक या 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 10,245.25 अंक पर बंद हुआ.
कारोबारियों के अनुसार, आरबीआई के उपायों के बावजूद नकदी की मौजूदा तंग स्थिति तथा कच्चे तेल के दाम में तेजी जैसे वृहत आर्थिक चिंताओं के कारण धारणा कमजोर बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव सोमवार को फिर 80 डॉलर बैरल से ऊपर 80.14 तक चला गया. इसके अलावा, विदेशी कोष की घरेलू बाजार से निकासी से भी धारणा कमजोर हुई. अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने शुक्रवार को शेयरों में 618.26 करोड़ रुपये मूल्य की शुद्ध बिकवाली की. घरेलू संस्थागत निवेशक भी 2.14 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










