छह महीने के न्यूनतम स्तर तक गिरने के बाद संभला सेंसेक्स, 640 अंक चढ़ा, रुपया भी हुआ मजबूत

Updated:
विज्ञापन
छह महीने के न्यूनतम स्तर तक गिरने के बाद संभला सेंसेक्स, 640 अंक चढ़ा, रुपया भी हुआ मजबूत

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये में सुधार के बीच वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ गया. इसके अलावा, ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी से भी घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला. बंबई शेयर […]

विज्ञापन

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये में सुधार के बीच वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ गया. इसके अलावा, ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी से भी घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 639.80 अंक यानी 1.88 प्रतिशत चढ़कर 34,640.95 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा गिरकर छह माह के निम्नतम स्तर पर आ गया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 174.30 अंक यानी 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,408.95 अंक पर पहुंच गया.

इस बीच, रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 38 पैसे मजबूत होकर 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. ब्रोकरों ने कहा कि रुपये में सुधार के साथ अगस्त के औद्योगिक उत्पादन (आइआइपी) और सितंबर में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों की लिवाली से बाजार को समर्थन मिला.

आइआइपी और मुद्रास्फीति के आंकड़े शुक्रवार को आने हैं. तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,888 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.11 प्रतिशत, सिंगापुर 0.18 प्रतिशत और ताइवान 1.17 प्रतिशत चढ़ा.

हालांकि, जापान का निक्केई सूचकांक 0.25 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार को दो प्रतिशत से ज्यादा गिरकर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola