ePaper

IMF की चेतावनी : मंदी से डूब जायेंगे अमेरिका के 5,000 अरब डॉलर

Updated at : 10 Oct 2018 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
IMF की चेतावनी : मंदी से डूब जायेंगे अमेरिका के 5,000 अरब डॉलर

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि गंभीर मंदी की स्थिति पैदा होती है तो अमेरिका में 5,000 अरब डॉलर की सार्वजनिक संपदा डूब जाएगी. उसने कहा है कि मंदी से अमेरिका मात्र कर्ज और घाटा बढ़ने से कहीं अधिक नुकसान होगा. आईएमएफ की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि गंभीर मंदी की स्थिति पैदा होती है तो अमेरिका में 5,000 अरब डॉलर की सार्वजनिक संपदा डूब जाएगी. उसने कहा है कि मंदी से अमेरिका मात्र कर्ज और घाटा बढ़ने से कहीं अधिक नुकसान होगा. आईएमएफ की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर की कई सरकारों के समक्ष इसी तरह का खतरा है. इसके बावजूद सरकारें स्पष्ट तौर पर अपनी संपदा या नेटवर्थ के बारे में खुलासा नहीं करती हैं.

इसे भी पढ़ें : अमेरिकी आर्थिक नीतियों के साये में सिकुड़ रही है वैश्विक अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे नीति निर्माताओं को कुछ जानकारी नहीं हो पाती, जबकि वे इस तरह की सूचना का इस्तेमाल कर आर्थिक जोखिमों को टालने में मदद कर सकते हैं. आईएमएफ इसी सप्ताह इंडोनेशिया में विश्व बैंक के साथ सालाना बैठकों का आयोजन कर रहा है. आईएमएफ ने सोमवार को वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के परिदृश्य को घटाया है. आईएमएफ ने इसके पीछे प्रमुख वजह बढ़ते व्यापार तनाव को बताते हुए कहा कि अगले साल और उससे आगे अमेरिका की वृद्धि दर सुस्त पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें : मंदी की आहट! : संकट चीन में, लेकिन : चिंता भारत में भी

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अमेरिका में कई कारणों से मंदी की आशंका बढ़ रही है. व्यापार विवाद के साथ बढ़ती ब्याज दरों का दबाव भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक वित्तीय संकट के एक दशक बाद भी सार्वजनिक संपदा पर इसका असर बाकी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 विकसित अर्थव्यवस्थाओं का नेटवर्थ वैश्विक संकट से पहले की तुलना में 11,000 अरब डॉलर घट चुका है. चीन का नेटवर्थ घटकर सकल घरेलू उत्पाद के आठ फीसदी पर आ गया है, जबकि अमेरिका का नेटवर्थ पिछले चार दशक से लगातार गिर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola