गैस के दाम पर मंत्री की चुप्पी

नयी दिल्ली : घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी के लिए निर्धारित समय बताने के मामले पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने चुप्पी साध ली है. वहीं, अर्थव्यवस्था को पटरी से उतर जाने को लेकर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर प्रहार करने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं. प्राकृतिक गैस की कीमत में बढ़ोतरी […]
नयी दिल्ली : घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी के लिए निर्धारित समय बताने के मामले पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने चुप्पी साध ली है. वहीं, अर्थव्यवस्था को पटरी से उतर जाने को लेकर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर प्रहार करने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं. प्राकृतिक गैस की कीमत में बढ़ोतरी पर लंबित निर्णय पर उन्होंने मंगलवार को कहा कि इस विषय में उचित समय पर उचित फैसला किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि ऐसा करते हुए सुधारों में तीव्र आवश्यकता और गरीबों के हितों में संतुलन का ध्यान रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि हम इस मसले पर सभी पहलुओं को देख रहे हैं. हम गहराई से इस पर ध्यान दे रहे हैं. प्रधान ने कहा कि पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को फिर रास्ते पर लाना नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है.
सरकार अर्थव्यवस्था को रास्ते पर लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगी. प्रधान ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करना चाहती है, जिसे पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने दिवालिया बना दिया है. पहला काम अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है. प्रधान ने कहा कि राजग सरकार सुधार तथा गरीबों के हितों के संरक्षण के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




