ICICI बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने पद छोड़ा, जांच जारी रहेगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : ICICI बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है. बैंक के बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, वे जल्दी रिटायरमेंट चाहती थी. बोर्ड ने उनके अनुरोध को तत्काल स्वीकार कर लिया और उनकी जगह संदीप बक्शी को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त कर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : ICICI बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है. बैंक के बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, वे जल्दी रिटायरमेंट चाहती थी.
बोर्ड ने उनके अनुरोध को तत्काल स्वीकार कर लिया और उनकी जगह संदीप बक्शी को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त कर दिया है. वे पांच वर्ष यानी तीस अक्तूबर 2023 तक बैंक में इन पदों पर बने रहेंगे. हालांकि पद छोड़ने के बाद भी चंदा कोचर के खिलाफ जारी रहेगी.
IND vs WI LIVE : डेब्यू टेस्ट में शतक बनाकर पवेलियन लौटे पृथ्वी शॉ IND : 236/3
गौरतलब है कि वीडियोकॉन ग्रुप का पक्ष लेकर उसे ऋण सुविधा दिये जाने के मामले में नियमों का उल्लंघन किये जाने के मामले में चंदा कोचर के खिलाफ जांच हो रही थी. यह लोन चंदा कोचर के पति की कंपनी को दिया गया था. आरोप लगने के बाद बैंक ने अपनी प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ स्वतंत्र जांच कराने का फैसला किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










