शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में मिला-जुला रुख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 9:46 AM
मुंबई : मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद वापसी करने में सफल रहा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 60 अंक से अधिक गिरने के बाद 46 अंक की बढ़त लेकर 36,273.54 अंक पर रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,920.80 अंक पर लगभग स्थिर रहा. इस सप्ताह […]
मुंबई : मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद वापसी करने में सफल रहा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 60 अंक से अधिक गिरने के बाद 46 अंक की बढ़त लेकर 36,273.54 अंक पर रहा.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,920.80 अंक पर लगभग स्थिर रहा. इस सप्ताह बाजार की चाल पर रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक, वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणा तथा कच्चे तेल की गतिविधियों का असर पड़ने का अनुमान है.
पिछले महीने सेंसेक्स में 2,417.93 अंक की गिरावट रही. शेयर बाजार के लिए सितंबर महीना फरवरी 2016 के बाद का सबसे बुरा महीना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










