IL and FS वित्तीय सेवाओं के एमडी और सीईओ रमेश सी बावा ने दिया इस्तीफा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2018 4:18 PM

विज्ञापन

मुंबई : इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) वित्तीय सेवाओं के एमडी और सीईओ रमेश सी बावा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब कंपनी ऋण भुगतान में कथित चूक और कॉरपोरेट संचालन से जुड़े मुद्दों को लेकर संकट का सामना कर रही है. इसे भी पढ़ें […]

विज्ञापन

मुंबई : इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) वित्तीय सेवाओं के एमडी और सीईओ रमेश सी बावा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब कंपनी ऋण भुगतान में कथित चूक और कॉरपोरेट संचालन से जुड़े मुद्दों को लेकर संकट का सामना कर रही है.

इसे भी पढ़ें : लद्दाख में 11,578 फुट की ऊंचाई पर हर मौसम में गाड़ियां भागेंगी सरपट, सात साल में बनकर तैयार हो जायेगी जोजिला सुरंग

आईएलएंडएफएस वित्तीय सेवाओं ने बंबई शेयर बाजार को उपलब्ध करायी गयी जानकारी में कहा है कि बावा ने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से त्यागपत्र दे दिया है. कंपनी के स्वतंत्र निदेशक रेणु चाल्लू, सुरिंदर सिंह कोहली, शुभलक्ष्मी पानसे और उदय वेद के साथ-साथ गैर-कार्यकारी निदेशक वैभव कपूर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बुनियादी ढांचे से जुड़ा समूह आईएलएंडएफएस वित्तीय खुलासे में कथित चूक एवं कॉरपोरेट संचालन से जुड़े मुद्दों को लेकर सेबी सहित विभिन्न नियामकों के जांच की दायरे में आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola