ePaper

British Period के पातालपानी और कालाकुंड ट्रैक की ऐतिहासिक विरासत को सहेजेगा Railway

Updated at : 06 Sep 2018 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
British Period के पातालपानी और कालाकुंड ट्रैक की ऐतिहासिक विरासत को सहेजेगा Railway

इंदौर/नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने गुरुवार को घोषणा की कि मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक की ऐतिहासिक विरासत को सहेजा जायेगा और ब्रिटिश काल की इस मीटर गेज लाइन पर दिसंबर तक विशेष पर्यटन पैकेज पेश किया जायेगा. लोहानी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम […]

विज्ञापन

इंदौर/नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने गुरुवार को घोषणा की कि मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक की ऐतिहासिक विरासत को सहेजा जायेगा और ब्रिटिश काल की इस मीटर गेज लाइन पर दिसंबर तक विशेष पर्यटन पैकेज पेश किया जायेगा. लोहानी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में बताया कि हमने फैसला किया है कि 10 किलोमीटर लम्बे पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक को ऐतिहासिक विरासत के रूप में संरक्षित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : जब रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे दौड़ रहे थे चार हाथी, ट्रेन ने मार दी टक्कर

लोहानी ने कहा कि हम पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक के लिए दिसंबर तक विशेष पर्यटन पैकेज पेश करेंगे. आगामी मार्च तक इस रेलवे ट्रैक पर जरूरी बुनियादी ढांचा विकसित कर इसे नया पर्यटन केंद्र बनाया जायेगा. लोहानी ने बताया कि पातालपानी और कालाकुंड के रेलवे स्टेशनों तथा इनके बीच के सिग्नलिंग सिस्टम को पुराने जमाने के माहौल के मुताबिक ढाला जायेगा, ताकि सैलानियों को अतीत की सैर का अनुभव हो सके.

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सैलानियों के ठहरने के लिए भी इंतजाम किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि मैं जब वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) का प्रबंध निदेशक (एमडी) था, तब खुद मैंने रेल मंत्रालय से मांग की थी कि इस रेलवे ट्रैक की धरोहर को सहेजा जाये. आखिरकार यह मांग पूरी हो रही है.

सुरम्य पहाड़ी इलाके से गुजरता पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक इंदौर से खंडवा को जोड़ने वाली ऐतिहासिक मीटर गेज लाइन का हिस्सा है. बारिश के मौसम के दौरान इस इलाके के प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लग जाते हैं. घनी हरियाली के साथ झरनों तथा नदियों के खूबसूरत नजारे के गवाह बनने के लिये लिए सैलानी इस ट्रैक पर चलने वाली रेलों में सफर करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola