सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138 अंक मजबूत, निवेशकों की नजर जीडीपी नंबर पर टिकी

Updated:
विज्ञापन
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138 अंक मजबूत, निवेशकों की नजर जीडीपी नंबर पर टिकी

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 138.06 अंक मजबूत होकर 38,828.16 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11,700 के स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया. शुरू में बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का आंकड़ा आज शाम […]

विज्ञापन

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 138.06 अंक मजबूत होकर 38,828.16 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11,700 के स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया. शुरू में बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का आंकड़ा आज शाम जारी होने से पहले यह तेजी आयी. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 138.06 अंक या 0.36 प्रतिशत की मजबूत होकर 38,828.16 अंक पर पहुंच गया. एक समय यह 38,611.46 के न्यूनतम स्तर पर चला गया था. पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 206.53 अंक टूटा था.

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 47.70 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,724.50 अंक पर पहुंच गया. इसमें भी शुरू में 11,654.80 अंक तक चला गया था. स्वास्थ्य, आइटी, प्रौद्योगिकी, बिजली तथा उपभोक्ता टिकाऊ समेत सभी खंडवार सूचकांक 2 प्रतिशत तक मजबूत हुए. कारोबारियों के अनुसार निवेशकों की नजर आज शाम जारी होने वाले अप्रैल-जून के जीडीपी आंकड़े पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola