रुपये में 43 पैसे की गिरावट, जानें आम आदमी पर क्‍या होगा असर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2018 10:12 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: डॉलर के मुक़ाबले रुपये में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार को रुपये में फिर ऐतिहासिक गिरावट आयी है. एक डॉलर की क़ीमत 70.32 रुपये पहुंच चुकी है. आज रुपया 43 पैसे गिरा है. अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले रुपया अपने सबसे निम्नतम स्तर पर है. रुपये की गिरावट की बात करें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: डॉलर के मुक़ाबले रुपये में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार को रुपये में फिर ऐतिहासिक गिरावट आयी है. एक डॉलर की क़ीमत 70.32 रुपये पहुंच चुकी है. आज रुपया 43 पैसे गिरा है. अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले रुपया अपने सबसे निम्नतम स्तर पर है. रुपये की गिरावट की बात करें तो इसमें इस साल 8 फीसदी से ज्यादा गिरावटदर्ज की गयी है.


जानकारों के अनुसार रुपये की गिरावट का असर आम आदमी पर पड़ सकता है. उनके अनुसार ये होगा असर..

-महंगाई बढ़ सकती है.

-रुपया कमजोर होने से आयात महंगे हो सकते हैं.

-तेल के दाम बढ़ सकते हैं. तेल महंगा होने का अर्थ है कि सब्जियां, खाने पीने के सामान महंगे हो जाएंगे.

-कमजोर रुपये के कारण विदेशों में पढ़ाई और छुट्टियां मनाना महंगा हो जाएगा.

-कंप्यूटर,स्मार्टफोन और कार, आयात होने वाली चीजें महंगी हो जाएंगी.

हालांकि उद्योगों के कुछ जानकारों की मानें तो रुपया का गिरना पक्के तौर पर एक बुरी चीज नहीं है. ये भारतीय निर्यातकों के लिए अच्छी खबर है और खासकर मेड इन इंडिया के लिए ये आवश्‍यक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola