ePaper

अपने यूजर्स को अमेजन का Pay Gift Card का ऑफर दे रही Airtel

Updated at : 14 Aug 2018 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
अपने यूजर्स को अमेजन का Pay Gift Card का ऑफर दे रही Airtel

नयी दिल्ली : आप यदि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल के ग्राहक हैं, तो ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के साथ मिलकर यह कंपनी आपके लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आयी है. अपनी 23वीं सालगिरह के मौके पर एयरटेल प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को अमेजन पे-डिजिटल गिफ्ट कार्ड दे रही है. गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आप यदि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल के ग्राहक हैं, तो ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के साथ मिलकर यह कंपनी आपके लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आयी है. अपनी 23वीं सालगिरह के मौके पर एयरटेल प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को अमेजन पे-डिजिटल गिफ्ट कार्ड दे रही है. गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज, बिल के भुगतान और अमेजन पर खरीदारी के लिए किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Jio से सस्ता हुआ Airtel का Rs 149 Plan, अब मिलेगा दोगुना डेटा

कंपनी की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को 51 रुपये का अमेजन पे-डिजिटल गिफ्ट कार्ड मिलेगा. इसे अमेजन पे बैलेंस पर लोड किया जा सकता है और फिर मोबाइल रिचार्ज समेत अन्य चीजों में इसका उपयोग कर सकते हैं. प्रीपेड ग्राहकों को 100 रुपये या उससे ऊपर के रिचार्ज और पोस्टपेड ग्राहक किसी भी इन्फिनिटी प्लान पर गिफ्ट कार्ड पा सकते हैं. डिजिटल कार्ड का इस्तेमाल माई एयरटेल एप के माध्यम से किया जा सकता है.

एयरटेल और एमेजन की साझेदारी पर भारती एयरटेल की मुख्य विपणन अधिकारी वानी वेंकटेश ने कहा कि देश के अग्रणी स्मार्टफोन नेटवर्क बनने की हमारी 23 वर्ष की यात्रा में हमारा साथ निभाने वाले ग्राहकों का हम दिल से धन्यवाद करते हैं. इन ग्राहकों के साथ सफलता का जश्न मनाने के लिए हमने अमेजन से साझेदारी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola