किसानों को दो साल में फल-सब्जियों से दो लाख करोड़ का रिटर्न, मोटे अनाज नहीं दे पाये अधिक मुनाफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2018 7:22 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली :किसानों को आय बढ़ाने के लिए परंपरागत मोटे अनाजों की खेती से परहेज करना होगा. आंकड़े बताते हैं कि फल-सब्जियों ने किसानों को मोटे अनाजों की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है. किसानों को वर्ष 2011-12 से 2015-16 के बीच फल-सब्जियों के उत्पादन पर बेहतर रिटर्न मिला है. पांच साल में फल-सब्जियों के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :किसानों को आय बढ़ाने के लिए परंपरागत मोटे अनाजों की खेती से परहेज करना होगा. आंकड़े बताते हैं कि फल-सब्जियों ने किसानों को मोटे अनाजों की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है. किसानों को वर्ष 2011-12 से 2015-16 के बीच फल-सब्जियों के उत्पादन पर बेहतर रिटर्न मिला है. पांच साल में फल-सब्जियों के दाम बढ़े हैं, जिससे किसानों को अधिक फायदा मिला.
इसे भी पढ़ें : अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का भारत को ऐसे मिलेगा फायदा
सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मोटे अनाज पर अधिक लाभ नहीं मिला. फल-सब्जियों का उत्पादन मूल्य के हिसाब से 2011-12 के "2.71 लाख करोड़ से बढ़कर 2015-16 में 3.17 लाख करोड़ हो गया. ‘कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के प्रोडक्शन का मूल्य 2011-12 से 2015-16′ शीर्षकवाली रिपोर्ट में कहा कि मोटे अनाज, तिलहन रेशा समूहों का उत्पादन मूल्य मामूली रूप से घटा.
मोटे अनाजों से घाटा
2011-12 3.36 लाख करोड़
2012-13 3.31 लाख करोड़
2013-14 3.40 लाख करोड़
2014-15 3.26 लाख करोड़
2015-16 3.25 लाख करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










