Festival Season Sale : मात्र 1099 रुपये में हवाई सफर करा रही गो एयर, Paytm से भुगतान पर कैशबैक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 5:24 PM
मुंबई : बरसात के मौसम के समाप्त होते ही देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ यहां की देसी-विदेशी तमाम तरह की कंपनियों ने भारत के उपभोक्ताओं, पर्यटकों और खरीदारों को लुभाने के लिए लोकलुभावनी रियायती दरों पर सेवाएं और वस्तुएं उपलब्ध कराने की पेशकश करना शुरू कर दिया है. […]
मुंबई : बरसात के मौसम के समाप्त होते ही देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ यहां की देसी-विदेशी तमाम तरह की कंपनियों ने भारत के उपभोक्ताओं, पर्यटकों और खरीदारों को लुभाने के लिए लोकलुभावनी रियायती दरों पर सेवाएं और वस्तुएं उपलब्ध कराने की पेशकश करना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में बजट विमानन कंपनी गोएयर ने त्योहारी सीजन में तीर्थ और पर्यटन स्थल पर जाने वालों के लिए रियायती दरें की पेशकश की है.
इसे भी पढ़ें : Air Asia 99 रुपये में करा रही है हवाई सफर, यह है Offer…!
बजट विमानन कंपनी गोएयर ने बेहद रियायती किरायों पर 10 लाख सीटों की पेशकश की है. इसके तहत एक तरफ की यात्रा का शुरुआती किराया 1,099 रुपये होगा. गोएयर ने बयान में कहा कि ‘फेस्टिवल सीजन सेल’ के तहत डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम से भुगतान करने पर ग्राहकों को 250 रुपये तक अतिरिक्त पांच फीसदी कैशबैक भी मिलेगा.
कंपनी ने कहा कि इन टिकटों की बुकिंग शनिवार से 9 अगस्त तक की जा सकेगी. इसके तहत शनिवार से लेकर 31 दिसंबर तक यात्रा की जा सकेगी. इससे पहले इसी महीने गोएयर की प्रतिद्वंद्वी इंडिगो ने सबसे बड़ी रियायती टिकटों की पेशकश की थी. इसके तहत इंडिगो ने 12 लाख सीटों की पेशकश की थी. इसमें शुरुआती किराया 1,212 रुपये था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










