अारकॉम में कभी थे 52,000 कर्मचारी, अब संख्या रह गयी 3,400
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2018 11:49 AM
अनिलअंबानी की अगुवाई वाली है यह कंपनकंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 94 प्रतिशत की कमी नयी दिल्ली: कर्ज में डूबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है. एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी. आरकॉम ने बंबई शेयर बाजार कोबुधवार को दी सूचना में […]
अनिलअंबानी की अगुवाई वाली है यह कंपन
कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 94 प्रतिशत की कमी
नयी दिल्ली: कर्ज में डूबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है. एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी. आरकॉम ने बंबई शेयर बाजार कोबुधवार को दी सूचना में कहा, ‘‘आरकॉम समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या उच्चतम स्तर 52,000 से घटकर 3,400 पर आ गयी है. कर्मचारियों की कुल संख्या में 94 प्रतिशत की कमी आयी है.’ ऐसा माना जाता है कि कंपनी 2008-10 के दौरान शिखर पर थी.
आरकॉम पर फिलहाल 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. कंपनी ने इस साल जनवरी में अपना मोबाइल सेवा कारोबार बंद कर दिया और ‘बिजनेस-टू-बिजनेस’ स्तर पर दूरसंचार सेवाएं दे रही है. कंपनी ने कहा कि बी 2 बी इकाई उद्योग में मौजूदा शुल्क युद्ध से बचा हुआ है. आरकॉम ने कहा, ‘‘एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन तथा क्षेत्र में आयी नयी कंपनी रिलायंस जियो के बीच शुल्क में कटौती की होड़ से वायरलेस क्षेत्र में वित्तीय लेखाजोखा प्रभावित हुआ है. अब जब 18 जनवरी को आरकॉम बी2सी (बिजनेस टू कंज्यूमर) सेवा से बाहर हो गयी है, ऐसे में कंपनी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










