ePaper

टाटा समूह की टीसीएस ने फिर रचा इतिहास, सात लाख करोड़ के पार पहुंचा मार्केट कैप

Updated at : 25 May 2018 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा समूह की टीसीएस ने फिर रचा इतिहास, सात लाख करोड़ के पार पहुंचा मार्केट कैप

मुंबई : टाटा समूह की आइटी कंपनी टीसीएस ने एक महीने के अंतराल पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी टीसीएसकीबाजार पूंजी सात लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गयी. बीएसइ के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को इस कंपनी कामार्केट कैप 7,00332.54 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी […]

विज्ञापन

मुंबई : टाटा समूह की आइटी कंपनी टीसीएस ने एक महीने के अंतराल पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी टीसीएसकीबाजार पूंजी सात लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गयी. बीएसइ के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को इस कंपनी कामार्केट कैप 7,00332.54 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के शेयर में आज लगभग डेढ़ प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिससे इसका मूल्य 3658. 45 रुपये पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आयी और बढ़त पौने फीसदी तक सीमित रही और इस दौरान शेयर का मूल्य 3628.25 रुपये था.

इससे पहले पिछले महीने 23 अप्रैल को कंपनी 100 करोड़ डॉलर मूल्य वाली कंपनियों के समूह में शामिल हो गयी थी. टीसीएस का यह शानदार प्रदर्शन जनवरी-मार्च क्वार्टर के अच्छे परिणामों के कारण है. हालांकि आज बाजार में आइटी शेयरों में अच्छी खरीदारी भी देखी गयी.

टीसीएस के बाद मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की दूसरी मूल्यवान कंपनी है. शुक्रवार सुबह इस कंपनी की वेल्यू 582673.45 करोड़ रुपये पहुंच गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola