ePaper

भारत-नीदरलैंड कृषि क्षेत्र में बढ़ायेंगे सहयोग, नयी तकनीक से देश को होगा फायदा...!

Updated at : 24 May 2018 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-नीदरलैंड कृषि क्षेत्र में बढ़ायेंगे सहयोग, नयी तकनीक से देश को होगा फायदा...!

नयी दिल्‍ली :भारत और नीदरलैंड कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं. एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गयी. नीदरलैंड के उप-प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री करोला स्काउटन ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और कृषि के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली :भारत और नीदरलैंड कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं. एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गयी. नीदरलैंड के उप-प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री करोला स्काउटन ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और कृषि के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.

बैठक में, दोनों मंत्रियों ने भारत-नीदरलैंड सहयोग के तहत अब तक हुए कार्यों की चर्चा की तथा इसे और बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की. सिंह ने कहा कि भारत फसलों की कटाई के बाद डंठल और पुआल आदि के प्रबंध, पशुपालन, डेयरी विकास, पशु स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए इच्छुक है.

उन्होंने भारतीय कृषि में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को शामिल करने पर जोर दिया. साथ ही कहा कि नीदरलैंड फूलों, पौद्यों और सब्जियों की खेती में अग्रणी है और कृषि क्षेत्र के विविधीकरण के लिए जाना जाता है.

सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के बारामती में सब्जियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) शुरू हो गया है. दूसरा उत्कृष्टता केंद्र फूलों के लिए तलेगांव में बना रहा है, जो कि जल्दी ही तैयार हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola