ePaper

भारत ने अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में घसीटा, जानते हैं क्यों...?

Updated at : 19 May 2018 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में घसीटा, जानते हैं क्यों...?

नयी दिल्ली : अल्यूमीनियम और इस्पात पर आयात शुल्क लगाने के मुद्दे पर भारत ने अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान प्रणाली में घसीटा है. भारत ने कहा है कि इन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले से उसका निर्यात प्रभावित होगा. अमेरिका का यह कदम वैश्विक व्यापार नियमों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अल्यूमीनियम और इस्पात पर आयात शुल्क लगाने के मुद्दे पर भारत ने अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान प्रणाली में घसीटा है. भारत ने कहा है कि इन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले से उसका निर्यात प्रभावित होगा. अमेरिका का यह कदम वैश्विक व्यापार नियमों के अनुपालन के तहत नहीं है. अधिकारी ने कहा कि अमेरिका द्वारा कुछ इस्पात और अल्यूमीनियम उत्पादों पर आयात शुल्क लगाये जाने के मुद्दे पर भारत ने डब्ल्यूटीओ के तहत विवाद निपटान में मामला दायर किया है.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका : ट्रंप प्रशासन ने इस्पात, एल्युमीनियम आयात पर लगाया भारी आयात शुल्क

भारत ने मामले में अमेरिका के साथ बातचीत पर जोर दिया है. भारत ने कहा है कि विचार विमर्श किसी भी विवाद के निपटान का पहला कदम है. यदि दोनों देश बातचीत के बाद किसी आपसी सहमति पर नहीं पहुंच सके, तो उसके बाद भारत डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान समिति से मामले पर गौर करने को कहेगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 मार्च को इस्पात और अल्यूमीनियम के आयात पर भारी शुल्क लगा दिया था.

ट्रंप के इस कदम से वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका दुनियाभर में पैदा हो गयी. ट्रंप ने दो आदेशों पर हस्ताक्षर किये, जिसमें इस्पात उत्पादों के आयात पर 25 फीसदी और अल्यूमीनियम आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाया गया. हालांकि, कनाडा और मैक्सिको को इन उत्पादों पर आयात शुल्क से छूट दी गयी. भारत ने भी अमेरिका से इन उत्पादों पर आयात शुल्क लगाये जाने से छूट देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola