ePaper

आरबीआइ ने मौद्रिक समीक्षा बैठक की अवधि बढ़ाई, चार जून से शुरू

Updated at : 17 May 2018 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
आरबीआइ ने मौद्रिक समीक्षा बैठक की अवधि बढ़ाई, चार जून से शुरू

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआइ) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो दिवसीय बैठक एक दिन पहलेचार जून से शुरू होगी और " कुछ प्रशासनिक जरूरतों " की वजह से इसकी अवधि को दो से बढ़ाकर तीन दिन किया गया है. पहली बार एमपीसी की बैठक, दो दिन के बजाए तीन दिन होगी. आरबीआइ […]

विज्ञापन

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआइ) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो दिवसीय बैठक एक दिन पहलेचार जून से शुरू होगी और " कुछ प्रशासनिक जरूरतों " की वजह से इसकी अवधि को दो से बढ़ाकर तीन दिन किया गया है. पहली बार एमपीसी की बैठक, दो दिन के बजाए तीन दिन होगी. आरबीआइ ने बयान में कहा, कुछ प्रशासनिक जरूरतों की वजह से 2018-19 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक 5-6 जून के बजाए 4-6 जून को आयोजित होगी.

शेष मौद्रिक समीक्षा बैठकों की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बैंक ने 21 मार्च को 2018-19 के लिए द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक का कार्यक्रम जारी किया था. रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता में छह सदस्यीय एमपीसी नीतिगत दरें निर्धारण करती है. पहली मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक 4-5 अप्रैल को हुई थी और मुद्रास्फीति की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola