ePaper

Fitch ने कहा, GST और नोटबंदी का डैमेज हुआ कंट्रोल, आर्थिक वृद्धि दर 7.3% रहने का अनुमान

Updated at : 11 May 2018 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Fitch ने कहा, GST और नोटबंदी का डैमेज हुआ कंट्रोल, आर्थिक वृद्धि दर 7.3% रहने का अनुमान

नयी दिल्ली : क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने शुक्रवार को कहा कि बाजार में नकदी आपूर्ति नोटबंदी के पूर्वस्तर पर पहुंच जाने तथा माल एवं सेवाकर (जीएसटी) से संबंधित अवरोध दूर हो जाने के कारण चालू वित्त वर्ष में घरेलू अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज करेगी. फिच ने कहा कि वृद्धि की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने शुक्रवार को कहा कि बाजार में नकदी आपूर्ति नोटबंदी के पूर्वस्तर पर पहुंच जाने तथा माल एवं सेवाकर (जीएसटी) से संबंधित अवरोध दूर हो जाने के कारण चालू वित्त वर्ष में घरेलू अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज करेगी.

फिच ने कहा कि वृद्धि की दर बढ़ कर अगले वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत हो जायेगी. एजेंसी ने कहा, नीति से जुड़े कारकों का प्रभाव अब खत्म हो रहा है. नकदी आपूर्ति नोटबंदी के पहले के स्तर पर पहुंचने लगी है. इस बीच जीएसटी के कारण हुए अवरोध भी धीरे-धीरे खत्म हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola