ePaper

एक क्लिक में यहां पढ़ें RBI मौद्रिक नीति समीक्षा की 11 बड़ी बातें...!

Updated at : 05 Apr 2018 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
एक क्लिक में यहां पढ़ें RBI मौद्रिक नीति समीक्षा की 11 बड़ी बातें...!

मुंबई : वित्त वर्ष 2018-19 के द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा गुरुवार को संपन्‍न हुई रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट यथावत रखने का फैसला किया. वहीं आर्थिक वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया. साथ की रिवर्स रेपो रेट को भी ज्‍यों का त्‍यों रखा गया. रिजर्व बैंक की द्विमासिक […]

विज्ञापन

मुंबई : वित्त वर्ष 2018-19 के द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा गुरुवार को संपन्‍न हुई रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट यथावत रखने का फैसला किया. वहीं आर्थिक वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया. साथ की रिवर्स रेपो रेट को भी ज्‍यों का त्‍यों रखा गया.

रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें

# रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर को 6 प्रतिशत पर बरकरार रखा.

# रिवर्स रेपो दर5.75 प्रतिशत पर कायम रखा गया.

# बैंक दर 6.25 पर यथावत रखा गया.

# चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिये मुद्रास्फीति अनुमान को संशोधित कर 4.7 से 5.1 प्रतिशत किया गया. दूसरी छमाही में इसके 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान.

# कच्चे तेल के दाम में हाल के उतार-चढ़ाव से मुद्रास्फीति के निकट भविष्य परिदृश्य को लेकर अनिश्चतता.

# राज्यों के स्तर पर राजकोषीय चूक से मुद्रास्फीति को जोखिम.

# जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2017-18 के 6.6 प्रतिशत के अनुमान से 2018-19 में बेहतर रहेगी और इसके 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान.

# वित्त वर्ष 2018-19 की पहली छमाही में वृद्धि दर 7.3 से 7.4 प्रतिशत तथा दूसरी छमाही में 7.3 से 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान.

# निवेश गतिविधियों में तेजी के साफ संकेत.

# वैश्विक मांग में सुधार से निर्यात को गति मिलेगी.

# छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 5 और 6 जून को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola