ओला ने किया टिकट बुकिंग ऐप राइडलर का अधिग्रहण

Updated:
विज्ञापन
ओला ने किया टिकट बुकिंग ऐप राइडलर का अधिग्रहण

नयी दिल्ली : एेप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने सार्वजनिक परिवहन के टिकट और यात्रा एेप राइडलर का अधिग्रहण किया है. ओला ने बयान में कहा कि यह अधिग्रहण ओला के अपने मोबिलिटी प्लेटफाॅर्म को सार्वजनिक परिवहन ढांचे से एकीकृत करने के प्रयासों के अनुरूप है. हालांकि, सौदे की राशि का खुलासा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एेप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने सार्वजनिक परिवहन के टिकट और यात्रा एेप राइडलर का अधिग्रहण किया है.

ओला ने बयान में कहा कि यह अधिग्रहण ओला के अपने मोबिलिटी प्लेटफाॅर्म को सार्वजनिक परिवहन ढांचे से एकीकृत करने के प्रयासों के अनुरूप है. हालांकि, सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है.

इस अधिग्रहण के साथ ओला नयी प्रौद्योगिकी और मोबिलिटी विकल्प लायेगी. कंपनी भारत और विदेश में अपने भागीदार शहरों में विस्तार की तैयारी कर रही है. राइडलर का गठन 2012 में हुआ था.

मुंबई की यह कंपनी यात्रियों को अपने मोबाइल फोन के जरिये सार्वजनिक परिवहन के विकल्प खोजने और बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराती है. ओला के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा, रोजाना लाखों भारतीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं.

उन्हें मोबाइल टिकटिंग, नकदी रहित भुगतान और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध करा हम उनका अनुभव बेहतर करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola