ePaper

नये वित्त वर्ष का बाजार ने बढ़त के साथ किया स्वागत, सेंसेक्स-निफ्टी 0.5 फीसदी मजबूत

Updated at : 02 Apr 2018 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
नये वित्त वर्ष का बाजार ने बढ़त के साथ किया स्वागत, सेंसेक्स-निफ्टी 0.5 फीसदी मजबूत

मुंबर्इ : घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में सोमवार को नये वित्त वर्ष 2018-19 का बढ़त के साथ स्वागत किया है. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,180 के करीब पहुंचा, जबकि सेंसेक्स ने 33,120 के ऊपर दस्तक दी. मिडकैप और स्मॉलकैप […]

विज्ञापन

मुंबर्इ : घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में सोमवार को नये वित्त वर्ष 2018-19 का बढ़त के साथ स्वागत किया है. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,180 के करीब पहुंचा, जबकि सेंसेक्स ने 33,120 के ऊपर दस्तक दी. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.6 फीसदी बढ़ा है, जबकि बीएसई के स्मॉलकैप सूचकांक में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आयी है. बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी गिरकर 24,243 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः सुबह के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157 अंक यानि 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 33,126 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 63 अंक यानि 0.6 फीसदी तक उछलकर 10,177 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, गेल, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस 3-2 फीसदी तक बढ़े हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स और विप्रो 4.5-0.5 फीसदी तक टूटे हैं.

मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल, टाटा ग्लोबल, एम्फैसिस, आईडीएफसी बैंक और आईआईएफएल होल्डिंग्स 4.2-1.7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं. हालांकि, मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, जीएसके कंज्यूमर, पीएनबी हाउसिंग, सेंट्रल बैंक और आईडीबीआई बैंक 5-2.5 फीसदी तक टूटे हैं. वहीं, स्मॉलकैप शेयरों में इलेक्ट्रोकास्टील कास्टिंग्स, मधुकॉन प्रोजेक्ट्स, जीएम ब्रुअरीज, दिलीप बिल्डकॉन और जय भारत मारुति 16.2-7.25 फीसदी तक उछले हैं. हालांकि, स्मॉलकैप शेयरों में केन फिन होम्स, क्वालिटी, वीडियोकॉन, डायमंड पावर और गीतांजलि जेम्स 6.7-4.8 फीसदी तक लुढ़के हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola