Vodafone लाया 33 रुपये में अनलिमिटेड 4G डाटा, जानें ऑफर डीटेल्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2018 10:24 AM
वोडाफोन ने अपना अब तक का सबसे सस्ता प्लान पेश किया है. इस प्लान में सिर्फ 33 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है. वोडाफोन ने यह प्लान उन यूजर्स के लिए जारी किया है, जिन्हें डाटा की जरूरत है. इस प्लान की कीमत 33 रुपये है और इसके तहत अनलिमिटेड 3G/4G डाटा मिल […]
वोडाफोन ने अपना अब तक का सबसे सस्ता प्लान पेश किया है. इस प्लान में सिर्फ 33 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है.
वोडाफोन ने यह प्लान उन यूजर्स के लिए जारी किया है, जिन्हें डाटा की जरूरत है. इस प्लान की कीमत 33 रुपये है और इसके तहत अनलिमिटेड 3G/4G डाटा मिल रहा है.
हालांकि यह डाटा रात के 1 बजे से लेकर 6 बजे सुबह तक मिल रहा है. ऐसे में अगर आपका डाटा खत्म हो गया है तोयह प्लान आपके लिए है.
यह प्लान कंपनी के सुपर नाइट पैक के साथ पेश किया गया है. इस पैक की सीमा है कि इसे केवल एक रात में खत्म करना होगा.
इसके साथ ही, कंपनी ने 21 रुपये का भी एक प्लान उतारा है जिसमें 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3G/4G डाटा मिलेगा. बताते चलें कि रिचार्ज कराने से पहले अपना बेस्ट ऑफर *121# डायल करके जरूर चेक कर लें.
गौरतलब है कि भारत के टेलीकॉम मार्केट में इस समय रिलायंस जियो की धाक है. कम कीमत में बढ़िया ऑफर्स पेश कर यह कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है.
जियो ने एक रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और टेक्स्ट मेसेज सर्विसदेने की शुरुआत की थी. ऐसे में अन्य कंपनियों का यूजरबेस कम होता जा रहा है. ऐसे में मार्केट में बने रहने के लिए अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










