अमेरिका-चीन में छिड़ा ट्रेड वार, दुनिया भर की अर्थव्यवस्था सहमी, भारत में भी चिंता गहरायी

वाशिंगटन/नयी दिल्ली:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि द्विपक्षीय व्यापार में अब चीन का पहले जैसा प्रभुत्व नहीं रहेगा. उसके प्रभुत्व के कारण अमेरिकी व्यापार को घाटा हुआ है.अमेरिका ने चीन से वस्तुओं के आयात पर भारी कर लगा दिया है और चीन ने भी बदले की कार्रवाई करते हुए ऐसा कदम उठाया […]
वाशिंगटन/नयी दिल्ली:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि द्विपक्षीय व्यापार में अब चीन का पहले जैसा प्रभुत्व नहीं रहेगा. उसके प्रभुत्व के कारण अमेरिकी व्यापार को घाटा हुआ है.अमेरिका ने चीन से वस्तुओं के आयात पर भारी कर लगा दिया है और चीन ने भी बदले की कार्रवाई करते हुए ऐसा कदम उठाया है. ट्रंप ने उम्मीद जतायी है कि ऐसे कदम से वह चीन अमेरिका से उचित व्यापारिक व्यवहार करेगा. मालूम हो कि अमेरिका को पिछले साल चीन से व्यापार 500 अरब डॉलर का घाटा हुआ था.
चीन और अमेरिका के बीच छिड़े ट्रेड वार से वैश्विक अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचने की संभावना है. दिग्गज अर्थशास्त्रियों के मुताबिक पिछले सप्ताह जिस तरह की वैश्विक गतिविधियां देखी गयी हैं, उससे नये खतरे पैदा हो सकते हैं. बता दें कि पिछले दिनों ट्रंप ने भारत और चीन को खरी – खरी सुनाई थी और चीन पर 60 अरब डॉलर का शुल्क लागू करने के संकेत दिया था. चीन पर 60 अरब डॉलर का शुल्क लागू करके उसने अमेरिका के साथ ट्रेड वार का संकेत दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




