ePaper

गोएयर, जेट एयरवेज और एयर एशिया से सस्ते हवाई सफर का मौका, जानें क्या है OFFER

Updated at : 20 Mar 2018 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
गोएयर, जेट एयरवेज और एयर एशिया से सस्ते हवाई सफर का मौका, जानें क्या है OFFER

नयी दिल्ली : गोएयर, जेट एयरवेज और एयर एशिया एयरलाइन कंपनियाें ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास डिस्काउंट ऑफर्स पेश किया है. गोएयर जहां घरेलू रूट्स के लिए 991 रुपये (सभी कर सहित) में टिकट की पेशकश कर रही है, वहीं जेट एयरवेज 1170 रुपये (सभी कर सहित) में हवाई टिकट दे रही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गोएयर, जेट एयरवेज और एयर एशिया एयरलाइन कंपनियाें ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास डिस्काउंट ऑफर्स पेश किया है.

गोएयर जहां घरेलू रूट्स के लिए 991 रुपये (सभी कर सहित) में टिकट की पेशकश कर रही है, वहीं जेट एयरवेज 1170 रुपये (सभी कर सहित) में हवाई टिकट दे रही है.

एयर एशिया भी कुछ रूट्स पर 1999 रुपये (सभी कर सहित) में टिकट दे रही है. सस्ते एयर टिकट के इन ऑफर्स का फायदा कंपनी की वेबसाइट या ऐप से उठाया जा सकता है.

एयर एशिया की पेशकश

एयर एशिया के ऑफर के तहत हवाई टिकट 1499 रुपये से उपलब्ध हैं. इसके तहत 25 मार्च 2018 तक टिकट बुक किये जा सकते हैं. इस ऑफर में आप 30 सितंबर 2018 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. ऑफर के तहत रांची से कोलकता तक का टिकट 1499 रुपये, कोच्ची से बेंगलुरु का 1499 रुपये, भुवनेश्वर से बेंगलुरु का 2499 रुपये, रांची से नयी दिल्ली तक 2999 रुपये, कोच्ची से बेंगलुरु 1499 रुपये, गुवाहाटी से नयी दिल्ली का 3999 रुपये में टिकट उपलब्ध है. इस ऑफर में शामिल अन्य रूट्स की जानकारी एयर एशिया के वेबसाइट से ली जा सकती है.

गोएयर की पेशकश

प्रोमोशनल ऑफर के तहत कंपनी कुछ चुने हुए रूट्स पर 991 रुपये में टिकट दे रही है. ऑफर के तहत ग्राहक 20 मार्च, 2018 तक टिकट बुक कर सकते हैं. इस छूट के अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं. इस ऑफर के तहत बागडोगरा से गुवाहाटी तक का टिकट 991 रुपये में, चेन्नई से कोच्चि तक का 1120 रुपये, लखनऊ से दिल्ली का 1205 रुपये, चंडीगढ़ से दिल्ली का 1254 रुपये, दिल्ली से लखनऊ का 1294 रुपये, दिल्ली से चंडीगढ़ का 1616 रुपये, दिल्ली से अहमदाबाद का टिकट 2489 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी की वेबसाइट से ज्यादा जानकारी ली जा सकती है.

जेट एयरवेज की पेशकश

यह एयरलाइंस कंपनी चुनिंदा घरेलू रूट्स पर 1170 रुपये की शुरुआती कीमत में टिकट ऑफर कर रही है. यह किराया इकोनॉमी फ्लाइट में एक तरफ के सफर के लिए है. इस ऑफर पर सफर 25 मार्च, 2018 से किया जा सकता है. इनमें बागडोगरा से गुवाहाटी तक 1170 रुपये, गुवाहाटी से बागडोगरा तक 1527 रुपये, इंफाल से गुवाहाटी का 1700 रुपये, गुवाहाटी से इंफाल 2057 रुपये, बेंगलुरु से इंदौर के लिए 2601 रुपये, इंफाल से कोलकाता के लिए 3170 रुपये की शुरुआती कीमत में टिकट की पेशकश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola