ध्यान दें, महीने के अंत में बैंकों में होंगी अधिक छुट्टियां, जल्दी निपटा लें काम
Updated at : 17 Mar 2018 1:30 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : क्या आपको बैंक के जरूरी काम निपटाने हैं और आप इस इंतजार में हैं कि महीने के अंत में यह काम किया जायेगा, तो ध्यान दें, इस महीने बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे, फिर एक दिन शनिवार को खुलने के बाद रविवार को फिर छुट्टी होगी इसलिए अगर आपको बहुत जरूरी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : क्या आपको बैंक के जरूरी काम निपटाने हैं और आप इस इंतजार में हैं कि महीने के अंत में यह काम किया जायेगा, तो ध्यान दें, इस महीने बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे, फिर एक दिन शनिवार को खुलने के बाद रविवार को फिर छुट्टी होगी इसलिए अगर आपको बहुत जरूरी काम हो तो कृपया उसे जल्दी निपटा लें. वैसे भी बैंकों के लिए मार्च का महीना डेडलाइंस पूरा करने का होता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 29 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी है और 30 को गुड फ्राइडे की, फिर 31 मार्च को बैंक खुलेंगे लेकिन इस दिन भीड़ काफी होगी फिर 1 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा, ऐसे में अगर आप महीने के अंत तक के लिए काम टालेंगे तो परेशानी हो सकती है. जो कारोबारी महीने के अंत में कई तरह के कर अनुपालन, लोन रिपेमेंट और बीमा प्रीमियम के लिए भी बैंकों से तरह-तरह के सर्टिफिकेट और एनओसी लेते हैं उन्हें यह सलाह है कि वे 28 मार्च तक अपने काम निपटा लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




