रिपोर्ट: 2022 तक होंगे पांच करोड़ की संपत्ति वाले होंगे 4,980 भारतीय

Updated at : 09 Mar 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
रिपोर्ट: 2022 तक होंगे पांच करोड़ की संपत्ति वाले होंगे 4,980 भारतीय

नेशनल कंटेंट सेलभारत में 2022 तक पांच करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 71 फीसदी बढ़कर 4,980 हो जायेगी. 2017 में यह संख्या 2980 थी. यह बात ग्लोबल कंसल्टेंसी संस्था नाइट फ्रैंक 2018 वेल्थ रिपोर्ट में कही गयी है़ रिपोर्ट के मुताबिक चीन और जापान के बाद अमीर जनसंख्या के मामले […]

विज्ञापन

नेशनल कंटेंट सेल
भारत में 2022 तक पांच करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 71 फीसदी बढ़कर 4,980 हो जायेगी. 2017 में यह संख्या 2980 थी. यह बात ग्लोबल कंसल्टेंसी संस्था नाइट फ्रैंक 2018 वेल्थ रिपोर्ट में कही गयी है़ रिपोर्ट के मुताबिक चीन और जापान के बाद अमीर जनसंख्या के मामले में भारत एशिया में तीसरा सबसे बड़ा देश होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का मुंबई शहर दुनिया के 20 सबसे महंगे शहरों की सूची में शामिल हो गया है. सूची में मुंबई को 16वां स्थान दिया गया है. 2016 में मुंबई को 15वां स्थान हासिल हुआ था और 2016 में मुंबई के भीतर 6.50 करोड़ में 1,065 वर्गफीट जमीन खरीद सकते थे.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल पचास लाख या उससे अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 25 लाख थी. यह संख्या 2016 की तुलना में नौ प्रतिशत और पांच साल पहले की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है. वहीं, पिछले साल पांच करोड़ या उससे अधिक संपत्ति वाले लोगों की संख्या 1,29,730 थी, जो 2016 से 10 प्रतिशत अधिक और 2012 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है. 2017 में दुनिया में 50 करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 6,900 थी. यह 2016 से 11 प्रतिशत और 2012 की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक रहा.

पूरी दुनिया में न्यूयॉर्क सबसे अधिक कमाई करने वालों का घर है. सालाना एक करोड़ 63 लाख या इससे ज्यादा की कमाई करने वाले लोगों की संख्या यहां 11,67,000 है.

यह भी जानें

मुंबई होगी दुनिया की 16वीं महंगी सिटी

52 देशों पर किया गया है अध्ययन

314 शहरों को अध्ययन में किया गया है शामिल

एशिया में सबसे ज्यादा धनकुबेर

महादेश वृद्धि- %

एशिया- 37

यूरोप-10

रूस-37

लैटिन अमेरिका -22

साढ़े छह करोड़ में मुंबई में 990 वर्ग फीट जमीन

राज्य -जमीन (वर्ग फीट में)

हांगकांग -236.81

न्यूयॉर्क -269.09

लंदन -301.39

मुंबई-990.28

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola