LIC को मिला 7100 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स नोटिस, जानें पूरा मामला

LIC Income Tax Notice
LIC Income Tax Notice: LIC को ₹7,100 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस मिला है. कंपनी ने इस डिमांड को गलत बताते हुए अपील करने का फैसला किया है. हालांकि, कंपनी का दावा है कि इससे पॉलिसीहोल्डर्स और उसके बिजनेस ऑपरेशंस पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.
LIC Income Tax Notice: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के लिए बुधवार की शाम एक बड़ी खबर लेकर आई. शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने खुलासा किया कि उसे इनकम टैक्स विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग ₹7,100 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है.
LIC को क्यों मिला नोटिस?
आयकर विभाग द्वारा 25 मार्च को जारी किए गए इस नोटिस में ₹6,146.71 करोड़ का मुख्य टैक्स और ₹953.26 करोड़ का ब्याज शामिल है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब असेसमेंट के दौरान विभाग ने कुछ खास वित्तीय ट्रांजैक्शन को आय का हिस्सा मान लिया. इसमें अंतरिम बोनस (Interim Bonus) को इनकम में जोड़ना, ‘जीवन सुरक्षा फंड’ के नुकसान को आय के रूप में दिखाना और नेगेटिव रिजर्व को इनकम मानना जैसे तकनीकी कारण शामिल हैं.
LIC लड़ने को तैयार
LIC ने इस टैक्स डिमांड पर अपनी कड़ी असहमति जताई है. कंपनी ने साफ किया है कि वह इस आदेश को चुपचाप स्वीकार नहीं करेगी.
- LIC ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि यह आदेश अपील के योग्य है. कंपनी इसे ‘कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (अपील)’ के सामने चुनौती देने की पूरी योजना बना रही है.
- कंपनी ने अपने करोड़ों पॉलिसीहोल्डर्स को भरोसा दिलाया है कि इस टैक्स डिमांड से उसके दैनिक कामकाज या सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
क्या कहते हैं LIC के वित्तीय आंकड़े?
टैक्स नोटिस के शोर के बीच LIC की आर्थिक सेहत काफी मजबूत बनी हुई है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17.46% की शानदार बढ़त के साथ ₹12,930.44 करोड़ पर पहुंच गया है. साथ ही, कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम भी ₹1.26 लाख करोड़ हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 18% ज्यादा है.
शेयर बाजार में भी बुधवार को LIC का दबदबा दिखा और इसका शेयर 2.75% की तेजी के साथ ₹779.60 पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में करीब 1.24% की मामूली गिरावट रही है.
Also Read: रेस्टोरेंट बिल में एक्स्ट्रा चार्ज दिखे तो तुरंत करें शिकायत, सरकार ने LPG सरचार्ज को बताया अवैध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




