ePaper

Bullet के दीवानों के लिए खुशखबरी! सस्‍ते दाम पर पुरानी मोटरसाइकिल बेचेगी Royal Enfield

Updated at : 08 Mar 2018 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bullet के दीवानों के लिए खुशखबरी! सस्‍ते दाम पर पुरानी मोटरसाइकिल बेचेगी Royal Enfield

चेन्नई : महंगी मोटरसाइकिल बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने पुरानी मोटरसाइकिल बेचने के क्षेत्र में कदम रखा है. कंपनी ने इस पहल के तहत विंटेज स्‍टोर नाम से चेन्नई में पहला प्रतिष्ठान खोला है और उसके देश भर में विस्तार की योजना है. विंटेज स्टोर एक नयी परिकल्पना है जिसमें उपयोग की जा चुकी मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

चेन्नई : महंगी मोटरसाइकिल बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने पुरानी मोटरसाइकिल बेचने के क्षेत्र में कदम रखा है. कंपनी ने इस पहल के तहत विंटेज स्‍टोर नाम से चेन्नई में पहला प्रतिष्ठान खोला है और उसके देश भर में विस्तार की योजना है.

विंटेज स्टोर एक नयी परिकल्पना है जिसमें उपयोग की जा चुकी मोटरसाइकिल को बिल्कुल नये रूप में पेश किया जायेगा. यह रॉयल एनफील्ड के उन संभावित ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा जो बेहतर गुणवत्ता और प्रमाणित पुरानी मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं.

रॉयल एनफील्ड के प्रमुख (इंडिया बिजनेस) शाजी कोशी ने यहां पहले स्टोर के उद्घघाटन के बाद कहा कि विंटेज के साथ हमने एक ऐसी जगह बनायी है जहां मोटरसाइकिल एक ग्राहक से दूसरे ग्राहकों को जायेगी. उन्होंने कहा, ‘हमने गौर किया है कि पुरानी और बेहतर रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की अच्छी मांग है.’

उन्होंने कहा कि कंपनी की ऐसे 10 स्टोर खोलने की योजना है. कोशी ने कहा कि विंटेज स्टोर में केवल रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बिकेगी. स्टोर के जरिये मोटरसाइकिल खरीदने को लेकर कर्ज उपलब्ध कराने में सहायता भी दी जायेगी. साथ ही ग्राहकों को मोटर बीमा के साथ बिक्री बाद की सेवा सुविधा भी मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola