ePaper

जानें, आखिर माल्टा में क्यों जब्त हुई विजय माल्या की लग्जरी याट ''''इंडियन एम्प्रेस'''' ?

Updated at : 07 Mar 2018 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर माल्टा में क्यों जब्त हुई  विजय माल्या की लग्जरी याट ''''इंडियन एम्प्रेस'''' ?

लंदन : उद्योगपति विजय माल्या की 93 मिलियन डॉलर यानी करीब 603 करोड़ रुपये की सुपरयाट (नौका) को माल्टा में जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने क्रू मेंबर्स को एक मिलियन डॉलर यानी करीब 6.5 करोड़ रुपये की सैलरी नहीं चुकायी थी जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गयी है. […]

विज्ञापन

लंदन : उद्योगपति विजय माल्या की 93 मिलियन डॉलर यानी करीब 603 करोड़ रुपये की सुपरयाट (नौका) को माल्टा में जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने क्रू मेंबर्स को एक मिलियन डॉलर यानी करीब 6.5 करोड़ रुपये की सैलरी नहीं चुकायी थी जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गयी है. आपको बता दें कि माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है. वे मार्च 2016 में भारत छोड़कर चले गये थे.

फिलहाल उनका ठिकाना लंदन में हैं. भारत ने माल्या को भगोड़ा करार दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो, याट पर 40 से ज्यादा क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें कई भारतीय, ब्रिटेन और पूर्व यूरोपीय देशों के लोग हैं. इन्हें बीते सितंबर से तनख्वाह नहीं दी गयी थी. माल्या की यह याट 95 मीटर लंबी है जिसका नाम इंडियन एम्प्रेस है. फिलहाल याट के माल्टा पोर्ट छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गयी है.

मैरीटाइम यूनियन नॉटिलस इंटरनेशनल के स्ट्रेटजिक ऑर्गनाइजर ने मामले को लेकर कहा है कि हमारे सदस्यों ने जहाज पर अपने मालिक को मासिक वेतन का भुगतान करने के लिए कई अवसर प्रदान किये. हमने याट की इंश्योर्ड कंपनी से नियमों के तहत 6 लाख 15 हजार डॉलर तो ले लिये हैं, लेकिन अभी भी एक बड़ी रकम चुकानी है.

फिलहाल माल्या की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola