Good News : ...अब तनिष्‍क के स्‍टोर पर बिना कटौती के बदल सकते हैं पुराना Gold

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2018 10:17 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा समूह के आभूषण ब्रांड तनिष्क ने पुराना सोना बदलने पर ‘शून्य हानि’ की योजना पेश की है. इस ब्रांड को संभालने वाली कंपनी टाइटन ने एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि यह देश में अपने तरह की पहली योजना है और इसमें 22 कैरेट से अधिक की शुद्धता वाले सोने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा समूह के आभूषण ब्रांड तनिष्क ने पुराना सोना बदलने पर ‘शून्य हानि’ की योजना पेश की है. इस ब्रांड को संभालने वाली कंपनी टाइटन ने एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि यह देश में अपने तरह की पहली योजना है और इसमें 22 कैरेट से अधिक की शुद्धता वाले सोने की बदली करने पर ग्राहक से कोई कटौती नहीं की जाती है.

उसका कहना है कि इस योजना में अब ग्राहक अपने पुराने गहनों के बदले नये आभूषण खरीदते वक्त प्रति 10 ग्राम सोने की अदला-बदली पर 3,360 रूपये तक का लाभ उठा पायेंगे. कंपनी जिस कीमत पर सोने की बिक्री करेगी, उसी कीमत पर वह पुराने सोने की खरीद भी करेगी. कंपनी ने कहा कि उसका यह ऑफर उसके सभी खुदरा केंद्रों पर उपलब्ध है जो नियम-शर्तों के अधीन है.

इस बारे में कंपनी की सह-उपाध्यक्ष (विपणन-आभूषण विभाग) दीपिका सभरवाल तिवारी ने कहा, ‘सोने की अदला-बदली की नीति की पेशकश तनिष्क की निष्पक्ष एवं नैतिकतापूर्ण प्रथा को दर्शाता है, जिसने विगत वर्षों में ग्राहकों को खुश किया है. यह नीति न सिर्फ नवीनतम नियमों के अनुकूल है, बल्कि ग्राहकों की जरूरतों को दिल से पूरा करती है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola