मांग कमजोर होने से फीका हुआ सोना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2018 3:52 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 50 रुपये के नुकसान से 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गईं.हालांकि, वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था. हालांकि, औद्योगिक इकाइयो तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 70 रुपये के लाभ के साथ 39,600 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 50 रुपये के नुकसान से 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गईं.हालांकि, वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था. हालांकि, औद्योगिक इकाइयो तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 70 रुपये के लाभ के साथ 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग से सोने की कीमतों में गिरावट आई.

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एल्युमीनियम और इस्पात के आयात पर शुल्क लगाने से डॉलर दबाव में था और वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख था जिससे यह गिरावट सीमित रही. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.28 प्रतिशत के लाभ से 1,326.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
चांदी 0.18 प्रतिशत चढ़कर 16.54 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50-50 रुपये टूटकर क्रमश: 31,450 रुपये और 31,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. शनिवार को सोना 140 रुपये चढ़ा था. आठ ग्राम की गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपये पर कायम रहे. वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 70 रुपये चढ़कर 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 180 रुपये की बढ़त के साथ 38,515 रुपये प्रति किलोग्राम रहे। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola