रुपया तीन महीने के निचले स्तर पर खुला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2018 12:46 PM
मुंबई : रुपया में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले यह 23 पैसे गिर कर 65.10 पर खुला. यह रुपये का पिछले तीन महीने का निम्नतम स्तर है. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जीरोम पॉवेल्स के इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी के […]
मुंबई : रुपया में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले यह 23 पैसे गिर कर 65.10 पर खुला. यह रुपये का पिछले तीन महीने का निम्नतम स्तर है.
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जीरोम पॉवेल्स के इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिये जाने के बाद चुनिंदा वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है.
इससे भी रुपया टूटा. आयातकों की ओर से माह के अंत में डॉलर की मांग बढ़ने, विदेशी पूंजी की निकासी से भी रुपया कमजोर हुआ. वहीं, आज आने वाले जीडीपी और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों को देखते हुए निवेशकों का रुख भी सावधानी भरा रहा है. कल डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 64.87 पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










