ePaper

म्यूचुअल फंड योजनाओं में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का किया गया निवेश

Updated at : 07 Feb 2018 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड योजनाओं में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का किया गया निवेश

नयी दिल्ली : निवेशकों ने जनवरी में म्यूचुअल फंड कंपनियों में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 22.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी हैं. एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निवेशकों ने जनवरी में म्यूचुअल फंड कंपनियों में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 22.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी हैं. एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड में करें निवेश, ऐसे करें फंड का चयन

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि एयूएम में बढ़ोतरी की मुख्य वजह यह है कि कंपनी से लेकर उद्योग के स्तर पर म्यूचुअल फंड को लेकर आक्रामक तरीके से निवेश जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा, निवेशक अब निवेश के लिए वित्तीय संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं. परंपरागत संपत्ति वर्ग मसलन रीयल एस्टेट और सोने में उनकी रुचि कम हुई है.

एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने दिसंबर में म्यूचुअल फंड योजनाओं में 1.06 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया. इससे पिछले महीने यानी दिसंबर में उन्होंने म्यूचुअल फंडों से 1.75 लाख करोड़ रुपये निकाले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola