ePaper

बाबा रामदेव की कड़ी टक्कर के बावजूद डाबर इंडिया को तीसरी तिमाही में 333 करोड़ का मुनाफा

Updated at : 31 Jan 2018 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा रामदेव की कड़ी टक्कर के बावजूद डाबर इंडिया को तीसरी तिमाही में 333 करोड़ का मुनाफा

नयी दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि की ओर से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद घरेलू कंपनी डाबर इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 333.05 करोड़ रुपये हो गया. घरेलू एफएमजीसी कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से मुनाफा बढ़ा. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि की ओर से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद घरेलू कंपनी डाबर इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 333.05 करोड़ रुपये हो गया. घरेलू एफएमजीसी कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से मुनाफा बढ़ा. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 294.67 करोड़ रुपये था.

इसे भी देखें : डाबर के खाद्य पदार्थों में कारोबार का विस्तार

डाबर इंडिया ने बंबई शेयर बाजारों को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय 2,032.78 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,935.97 करोड़ रुपये थी. कंपनी का कुल खर्च पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,566.23 करोड़ रुपये से 3.21 फीसदी बढ़कर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,616.63 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं, समीक्षाधीन अवधि में कंज्यूमर केयर कारोबार से आय 8.59 फीसदी बढ़कर 1,696.86 करोड़ रुपये हो गयी, जो कि 2016-17 की दिसंबर तिमाही में 1,562.52 करोड़ रुपये थी. हालांकि, कंपनी के खाद्य कारोबार से आय में गिरावट देखी गयी. खाद्य कारोबार से आय 3.83 फीसदी गिरकर 219.10 करोड़ रुपये से 210.69 करोड़ रुपये रह गयी. खुदरा कारोबार से आय भी 9.70 फीसदी गिरकर 35.54 करोड़ रुपये से 32.09 करोड़ रुपये रह गयी.

डाबर ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी वृद्धि दर्ज की है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने कहा कि वैश्विक वृहद आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण रहा है और उच्च प्रतिस्पर्धा बनी हुई है. हमने तिमाही के दौरान जोखिमों तथा चुनौतियों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करके मजबूत प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola