ePaper

रांची से दिल्ली का हवाई सफर 899 रुपये में, एयर एशिया का धमाकेदार ऑफर

Updated at : 29 Jan 2018 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से दिल्ली का हवाई सफर 899 रुपये में, एयर एशिया का धमाकेदार ऑफर

रांची : रांची से नयी दिल्ली, भुवनेश्वर, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु सहित कई शहरों के लिए एयर एशिया सीधी उड़ाने संचालित कर रहा है. एयर एशिया अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है. इन शहरों के लिए ग्राहक मात्र 899 रुपये में हवाई सफर का मजा ले सकेंगे. कंपनी के विज्ञापन के अनुसार 29 […]

विज्ञापन

रांची : रांची से नयी दिल्ली, भुवनेश्वर, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु सहित कई शहरों के लिए एयर एशिया सीधी उड़ाने संचालित कर रहा है. एयर एशिया अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है. इन शहरों के लिए ग्राहक मात्र 899 रुपये में हवाई सफर का मजा ले सकेंगे.

कंपनी के विज्ञापन के अनुसार 29 जनवरी से 4 फरवरी तक टिकटों की बुकिंग पर यह ऑफर मान्य होगा. इस अवधि में बुक किये गये टिकटों पर 1 अगस्त 2018 से 31 जनवरी 2019 तक सफर किया जा सकता है.

आपको बता दें कि विमानन कंपनियां समय-समय पर इस प्रकार के ऑफर लेकर आती है. जिसके तहत ग्राहकों को बेहद कम किराये में हवाई सफर का ऑफर दिया जाता है. मौजूदा ऑफर में 899 रुपये बेस फेयर होगा. टिकट एयर एशिया के वेबसाइट से बुक किया जा सकता है. टिकटों पर मान्य टैक्स भी लगाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola