ePaper

मांग घटने से सोना-चांदी हुआ सस्‍ता, जानें कीमतें...

Updated at : 28 Jan 2018 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
मांग घटने से सोना-चांदी हुआ सस्‍ता, जानें कीमतें...

नयी दिल्ली : वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निमार्ताओं की ओर से सुस्त लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने का भाव 250 रुपये गिरकर 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. औद्योगिक इकाइयों के उठाव घटाने से चांदी भी 350 रुपये टूटकर 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम रह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निमार्ताओं की ओर से सुस्त लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने का भाव 250 रुपये गिरकर 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. औद्योगिक इकाइयों के उठाव घटाने से चांदी भी 350 रुपये टूटकर 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. इसी के साथ चांदी 41 हजार के स्तर के नीचे चली गयी है.

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मौजूदा स्तर पर मांग में कमी से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. हालांकि वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख ने गिरावट को रोकने का प्रयास किया.

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1,349.30 डॉलर प्रति औंस रहा. चांदी भी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 17.38 डॉलर प्रति औंस रही. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये गिरकर क्रमश: 31,200 रुपये और 31,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे.

हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही. सोने की तरह ही चांदी तैयार 350 रुपये टूटकर 40,650 प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 170 रुपये फिसलकर 39,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही. हालांकि, चांदी लिवाल और बिकवाल 1,000 रुपये गिरकर क्रमश: 75,000 और 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola