रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 16 करोड़ के पार

मुंबई : मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 16 करोड़ को छू गई है. रिलायंस इंडस्टरीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने कल रात यहां एक कार्यक्रम में जियो के ग्राहकों की संख्या की यह जानकारी दी. आकाश व ईशा अंबानी ने इस कार्यक्रम में […]
मुंबई : मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 16 करोड़ को छू गई है. रिलायंस इंडस्टरीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने कल रात यहां एक कार्यक्रम में जियो के ग्राहकों की संख्या की यह जानकारी दी. आकाश व ईशा अंबानी ने इस कार्यक्रम में शाहरख खान के साथ अनौपचारिक बातचीत की. शाहरुख ने कहा कि जियो के ग्राहकों की संख्या अब 10 करोड़ है.
इस पर आकाश ने कहा, 16 करोड शाहरुख उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में अपनी 4जी दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत की.कंपनी की वायस कॉल व एसएमएस पूरी तरह नि:शुल्क है. मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है. इसमें शीर्ष तीन कंपनियों में एयरटेल, वोडाफोन व आइडिया व सेल्यूलर हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




