ePaper

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने की लौटी रौनक

Updated at : 19 Dec 2017 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने की लौटी रौनक

नयी दिल्लीः विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में स्थिर रुख और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ताजा मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 175 रुपये सुधरकर 29,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमत भी 150 रुपये चढ़कर 38,250 रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में स्थिर रुख और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ताजा मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 175 रुपये सुधरकर 29,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमत भी 150 रुपये चढ़कर 38,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.

इसे भी पढ़ेंः फेडरल रिजर्व के नीतिगत कदम से नवरात्र के पहले दिन सोने की चमक फीकी

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू हाजिर बाजार में खुदरा विक्रेताओं एवं स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग सुधरने से सोने भाव में चमक दिखायी दी. इसके अलावा, अमेरिका में कर सुधार विधेयक पर निवेशकों की करीबी नजर और डॉलर के स्थिर रहने से वैश्विक बाजार में सोना मजबूत रहा. सिंगापुर में सोना 0.18 फीसदी बढ़कर 1264.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया. इसी प्रकार चांदी 0.15 फीसदी सुधरकर 16.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी की शुद्धता वाले सोने की कीमत 175-175 रुपये सुधरकर क्रमश: 29,700 रुपये और 29,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. सोमवार को इसमें 25 रुपये की गिरावट देखी गयी थी. गिन्नी 100 रुपये चढ़कर 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बिकी.

चांदी हाजिर 150 रुपये बढ़कर यह 38,250 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर पहुंच गयी.चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के सौदे भी 165 रुपये चढ़कर 37,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गये. हालांकि, चांदी प्रति सैकड़ा 1000 रुपये बढ़कर 71,000 रुपये ( लिवाली) और 72,000 रुपये (बिकवाली) के स्तर पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola