जियो के बाद एयरटेल ने भी घटा दी 4G हाॅटस्पाॅट की कीमत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2017 4:49 PM
रिलायंस जियो के बादभारती एयरटेल ने भी अपने 4G हाॅटस्पाॅट उपकरण की कीमत घटा दी है. अब इसकी प्रभावी कीमत 999 रुपये कर दी गयी है. इसके साथ ही यह हाॅटस्पाॅट अब अमेजन इंडिया पर आॅनलाइन भी उपलब्ध होगा. कंपनी के बयान में कहा गया है कि ग्राहकों को 4G हाॅटस्पाॅट पर सेवा के लिए […]
रिलायंस जियो के बादभारती एयरटेल ने भी अपने 4G हाॅटस्पाॅट उपकरण की कीमत घटा दी है. अब इसकी प्रभावी कीमत 999 रुपये कर दी गयी है.
इसके साथ ही यह हाॅटस्पाॅट अब अमेजन इंडिया पर आॅनलाइन भी उपलब्ध होगा. कंपनी के बयान में कहा गया है कि ग्राहकों को 4G हाॅटस्पाॅट पर सेवा के लिए एयरटेल 4जी सिम लेना होता है और वे पोस्टपेड या प्रीपेड प्लान चुन सकते हैं.
कंपनी का यह उपकरण ग्राहकों को चलते-फिरते सुरक्षित हाइ स्पीड वाइ-फाइ जोन की सुविधा देता है. एक ही समय में इससे कई उपकरण कनेक्ट किये जा सकते हैं.
इसके अनुसार हाॅटस्पाॅट देश भर में एयरटेल के सभी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है. ग्राहक जल्द ही अमेजन इंडिया से इसके लिए आॅर्डर कर सकेंगे.
एयरटेल देश के सभी 22 दूरसंचार सर्किलों में 4जी दूरसंचार सेवाएं देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










