2021 तक इतनी हो जायेगी भारत में मोबाइल डेटा की खपत...!

मोबाइलऔर इंटरनेट के बढ़ते प्रचलन के बीच गूगल का मानना है कि अगले चार साल में भारत में औसत मोबाइल डेटा खपत लगभग तीन गुना होकर 11जीबी प्रति माह प्रति उपयोक्ता हो जायेगी. गूगल इंडिया के प्रमुख राजन आनंदन ने यह बात कहीहै. उन्होंने कहा, भारत में इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या 44 करोड़ से अधिक […]
मोबाइलऔर इंटरनेट के बढ़ते प्रचलन के बीच गूगल का मानना है कि अगले चार साल में भारत में औसत मोबाइल डेटा खपत लगभग तीन गुना होकर 11जीबी प्रति माह प्रति उपयोक्ता हो जायेगी.
गूगल इंडिया के प्रमुख राजन आनंदन ने यह बात कहीहै. उन्होंने कहा, भारत में इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या 44 करोड़ से अधिक है. इनमें से 33 करोड़ उपयोक्ता स्मार्टफोन के जरिये इंटरनेट का उपयोग करते हैं.
फिलहाल भारत में एक औसत मोबाइल उपयोक्ता हर महीने चार जीबी डेटा इस्तेमाल करता है. उन्होंने कहा कि यह खपत अगले चार साल में बढ़ कर 11 जीबी प्रति माह होने का अनुमान है.
उन्होंने कहा कि डेटा खपत में बढ़ोतरी के बावजूद जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा इंटरनेट से दूर है और गूगल ऐसे लोगों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए काम करेगी.
गूगल के इस कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि गूगल अगर एक अरब भारतीयों के लिए कोई समाधान पेश करती है, तो एक तरह से वह दुनिया भर के सात अरब लोगों के लिए समाधान ला सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




