''चाबहार'' के बहाने चीन और पाकिस्तान को इस तरह घेरेगा भारत, जानें क्या है प्लान ?

मध्य युगीन यात्री अलबरूनी ने चाबहार को भारत का प्रवेश द्वार कहा था. रविवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन किया. चाबहार का मतलब चार झरने होता है. लंबे समय से भारत को इस परियोजना के पूरे होने की उम्मीद थी. इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि […]
मध्य युगीन यात्री अलबरूनी ने चाबहार को भारत का प्रवेश द्वार कहा था. रविवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन किया. चाबहार का मतलब चार झरने होता है. लंबे समय से भारत को इस परियोजना के पूरे होने की उम्मीद थी. इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि भारत का संपर्क यूरोप और अफ्रीका से आसानी से स्थापित हो सकता है. भारत इस मार्ग के जरिये मध्य एशिया, रूस और यहां तक कि यूरोप तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है. चाबहार बंदरगाह को रेल नेटवर्क से भी जोड़ने का प्रस्ताव है और इसमें भी भारत मदद करेगा. मई 2016 में इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग को बनाने का निर्णय लिया था, और तब से चाबहार बंदरगाह पर काम चल रहा है. वैसे इसके लिए भारत 2003 से ही प्रयासरत था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




