ePaper

अक्तूबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में वृद्धि, एयरटेल ने जोड़े 31.5 लाख ग्राहक

Updated at : 21 Nov 2017 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
अक्तूबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में वृद्धि, एयरटेल ने जोड़े 31.5 लाख ग्राहक

नयी दिल्ली : देश में निजी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या अक्तूबर महीने में बढ़कर 95.38 लाख हो गयी. ग्राहकों की कुल संख्या में भागीदारी के लिहाज से एयरटेल पहले स्थान पर बनी हुई है. दूरसंचार कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई के ताजा आंकडों के अनुसार अक्तूबर महीने में कुल मोबाइल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में निजी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या अक्तूबर महीने में बढ़कर 95.38 लाख हो गयी. ग्राहकों की कुल संख्या में भागीदारी के लिहाज से एयरटेल पहले स्थान पर बनी हुई है. दूरसंचार कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई के ताजा आंकडों के अनुसार अक्तूबर महीने में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 31 लाख बढ़कर 95.38 लाख हो गयी. इस संख्या में रिलांयस जियो व एमटीएनएल के अगस्त 2017 तक के ही आंकड़े शामिल हैं.

आंकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में भारती एयरटेल 29.90 प्रतिशत बाजार भागीदारी के साथ पहले स्थान पर रही. उसके ग्राहकों की संख्या अक्तूबर में 31.5 लाख बढ़कर 28.52 करोड़ रही. ग्राहकों की संख्या के लिहाज से वोडाफोन इंडिया 20.83 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे व आइडिया सेल्यूलर 19.08 करोड ग्राहकों के साथ तीसरे स्थान पर रही.
आलोच्य महीने में एयरसेल व टेलीनोर के ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आयी. हालांकि अक्तूबर महीने के इन आंकड़ों में रिलायंस जियो व एमटीएनएल के ग्राहकों की अगस्त महीने तक की संख्या ही शामिल है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola