विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई चार दिसंबर से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2017 7:06 PM
लंदन : बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं लौटाने को लेकर विवादों में घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या आज यहां प्रत्यर्पण मुकदमे की सुनवाई से पहले आज लंदन की एक अदालत में पेश हुए. वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई चार दिसंबर से आठ दिन तक के लिए तय कर […]
लंदन : बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं लौटाने को लेकर विवादों में घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या आज यहां प्रत्यर्पण मुकदमे की सुनवाई से पहले आज लंदन की एक अदालत में पेश हुए. वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई चार दिसंबर से आठ दिन तक के लिए तय कर दी है. स्काटलैंड यार्ड ने इस साल शुरु में माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण वारंट जारी किया था, जिस पर वह इस समय जमानत पर हैं. अदालत ने उन्हें पूर्व की ही जमानत शर्तों पर रिहा कर दिया और चार दिसंबर को हाजिर होने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










