SBI ने किया ट्वीट, 31 दिसंबर तक आधार से जुड़वा लें बैंक खाता, नहीं तो होगी दिक्कत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगर आपका खाता स्टेट बैंक में हैं तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है. एसबीआई ने ग्राहकों को ट्वीट कर ग्राहकों से इस साल के अंत तक खातों को आधार से जोड़ने की सलाह दी है. भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार अगर आप 31 दिसबंर तक बैंक खातों को आधार से नहीं […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अगर आपका खाता स्टेट बैंक में हैं तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है. एसबीआई ने ग्राहकों को ट्वीट कर ग्राहकों से इस साल के अंत तक खातों को आधार से जोड़ने की सलाह दी है. भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार अगर आप 31 दिसबंर तक बैंक खातों को आधार से नहीं जोड़ते हैं तो अनेक सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं, साथ ही यह भी कहा गया है कि 1 जनवरी से आपको अपना अकाउंट ऑपरेट करने में दिक्कत हो सकती है.
बैंक ने ट्विट में क्या लिखा
ट्वीट में बैंक ने लिखा है कि डिजिटल लाइफ के लाभ उठाने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने अकाउंट को आधार से लिंक कराना होगा. इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख है. जो भी ग्राहक ऐसा नहीं करेंगे, उनका खाता 1 जनवरी से उस समय तक के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा, जब तक कि आधार नंबर को अकाउंट से लिंक नहीं किया जाएगा.
Avail Benefits of the Digital Life. Simply Link your Aadhaar Number with your Bank Account. pic.twitter.com/CIZTURk8pP
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 14, 2017
SBI बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक कैसे करे ?
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर आप टाइप करें UID<SPACE>आधार नंबर<SPACE>खाता नंबर
अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से इसे भेज दें 567676 पर.
मैसेज सेंड होने के कुछ समय बाद आपके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक होने की सूचना मैसेज से मिल जाएगी. इस तरह आप अपने खाते से आधार लिंक कर सकते है. हालांकि वह मोबाइल नंबर आपके खाते में पहले से लिंक होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










