Reliance Jio के उपभोक्ताआें की संख्या 13 करोड़ के पार, तीन महीने में डेढ़ करोड़ जुड़े नये ग्राहक

Updated at : 13 Oct 2017 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Jio के उपभोक्ताआें की संख्या 13 करोड़ के पार, तीन महीने में डेढ़ करोड़ जुड़े नये ग्राहक

नयी दिल्लीः मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की कुल संख्या 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में बढ़कर 13.86 करोड हो गयी. कंपनी को आलोच्य तिमाही में लगभग डेढ़ करोड़ नये ग्राहक मिले. कंपनी के बयान में कहा गया है कि सितंबर, 2017 को समाप्त तीन महीने में उसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की कुल संख्या 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में बढ़कर 13.86 करोड हो गयी. कंपनी को आलोच्य तिमाही में लगभग डेढ़ करोड़ नये ग्राहक मिले. कंपनी के बयान में कहा गया है कि सितंबर, 2017 को समाप्त तीन महीने में उसे 270.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ. जून तिमाही में यह घाटा 21.3 करोड़ रुपये रहा था. इस दौरान कंपनी की एकल परिचालन आय लगभग 6,147 करोड़ रुपये रही.

इसे भी पढ़ेंः रिलायंस जियो का जियोफाइ फेस्टिव ऑफर शुरू, जानें कितने में मिल रहा है डिवाइस

कंपनी के बयान में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में शुद्ध आधार पर उसे 1.53 करोड़ नये ग्राहक मिले और उसके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 13.86 करोड हो गयी. कंपनी के तिमाही परिणाम ऐसे समय में आये हैं, जब दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय दिक्कतों को लेकर खासी चर्चा है और यह विलय व अधिग्रहण सौदों के साथ एकीकरण की राह पर है.

रिलायंस इंडस्टरीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो के परिणामों पर कहा है कि कंपनी जियो अगली पीढ़ी के कारोबार के लिए डेटा की नींव तैयार कर रही है. कंपनी का कहना है कि इन परिणामों के तहत रिलायंस जियो दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला डिजिटल सर्विसेस प्लेटफाॅर्म बन गयी है. आलोच्य तिमाही में उसके 4जी नेटवर्क पर 378 करोड़ जीबी डेटा का इस्तेमाल हुआ जो कि रिकाॅर्ड है.

वहीं, समूह की एक अन्य कंपनी रिलायंस रिटेल ने 30 सितंबर, 2017 को समाप्त तिमाही में 444 करोड़ रुपये का कर पूर्व मुनाफा कमाया, जो कि तुलनात्मक रूप से 68.2 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola