रिलायंस जियो रविवार से शुरू करेगी 4G फीचर फोन की डिलीवरी, 15 दिन में 60 लाख का लक्ष्य

Updated at : 22 Sep 2017 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस जियो रविवार से शुरू करेगी 4G फीचर फोन की डिलीवरी, 15 दिन में 60 लाख का लक्ष्य

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो इन्फोकाम अपने 4जी फीचर फोन जियोफोन की आपूर्ति इस रविवार से शुरू करेगी. वह 15 दिन में 60 लाख फोन उन ग्राहकों तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिन्होंने इसकी प्री बुकिंग करवाई थी. कंपनी के एक चैनल पार्टनर ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी पहले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो इन्फोकाम अपने 4जी फीचर फोन जियोफोन की आपूर्ति इस रविवार से शुरू करेगी. वह 15 दिन में 60 लाख फोन उन ग्राहकों तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिन्होंने इसकी प्री बुकिंग करवाई थी. कंपनी के एक चैनल पार्टनर ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी पहले यह फोन दूरदराज के कस्बों गांवों के ग्राहकों को उपलब्ध करवायेगी.

इसे भी पढ़ें : 60 लाख जियोफोन की हो चुकी है बुकिंग, नवरात्र में होगी डिलिवरी

हालांकि रिलायंस जियो ने इस बारे में भेजे गये सवालों का कोई जवाब नहीं दिया. सूत्रों ने कहा कि 60 लाख फोन की पहली खेप भेजने का काम 10-15 दिन में पूरा कर लिया जायेगा. रिलायंस जियो ने अपने इस बहुप्रचारित फोन की बुकिंग 26 अगस्त को शुरू की थी .

द्योग जगत का कहना है कि पहले ही तीन दिन में उसे लगभग 60 लाख फोन की बुकिंग हुई. जियोफोन की प्री बुकिंग फिर कब शुरू होगी. इस बारे में सूत्रों ने कुछ भी कहने से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola