ePaper

जियो ने की पूर्वोत्तर में मोबाइल टावरों के लिए एयरटेल को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

Updated at : 21 Sep 2017 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
जियो ने की पूर्वोत्तर में मोबाइल टावरों के लिए एयरटेल को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

नयी दिल्लीः नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्वोत्तर में मोबाइल टावर लगाने के लिए दिया गया ठेका रद्द कर दिया जाये, जो कि एयरटेल को दिया गया है. जियो का आरोप है कि एयरटेल इस परियोजना का कार्यान्वयन केवल 2जी सेवाओं तक सीमित […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्वोत्तर में मोबाइल टावर लगाने के लिए दिया गया ठेका रद्द कर दिया जाये, जो कि एयरटेल को दिया गया है. जियो का आरोप है कि एयरटेल इस परियोजना का कार्यान्वयन केवल 2जी सेवाओं तक सीमित रख रही है. दूरसंचार आयोग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में लगभग 2000 मोबाइल टावर लगाने के लिए एयरटेल की बोली को आठ सितंबर को मंजूरी दी. इस परियोजना की लागत 1660 करोड़ रुपये की है.

इसे भी पढ़ेंः जियो ने लगाया आरोप, कहा – तिकोना-एयरटेल सौदे से सरकार को होगा 217 करोड़ रुपये का नुकसान

जियो ने 18 सितंबर को सुदंरराजन को लिखे पत्र मे कहा है कि 2जी हैंडसेट को समर्थन करने वाली टेंडर की शर्त अपने आप में ही पुरानी प्रौद्योगिकी अपनाने की बात करती है, जो कि ने केवल अपर्याप्त बल्कि खर्चीली भी है. जियो ने मांग की है कि 2जी मोबाइल फोन को समर्थन करने वाली प्रौद्योगिकी की अनिवार्य शर्त को हटाया जाये, ताकि सभी दूरसंचार कंपनियां उचित व प्रतिस्पर्धी तरीके से इसमें भाग ले सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola