डेटा स्पीड मामले में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ आगे निकल गयी रिलायंस जियो

Updated at : 06 Sep 2017 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
डेटा स्पीड मामले में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ आगे निकल गयी रिलायंस जियो

नयी दिल्ली: जुलाई महीने में दूरसंचार कंपनियों के 4जी डेटा की स्पीड के मामले में रिलायंस जियो 18.33 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ एक बार फिर अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कहीं आगे रही. दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में रिलायंस जियो इंफोकॉम की औसत 4जी स्पीड मामूली कम हुई, लेकिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जुलाई महीने में दूरसंचार कंपनियों के 4जी डेटा की स्पीड के मामले में रिलायंस जियो 18.33 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ एक बार फिर अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कहीं आगे रही. दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में रिलायंस जियो इंफोकॉम की औसत 4जी स्पीड मामूली कम हुई, लेकिन फिर भी यह निकटतम प्रतिद्वंद्वी वोडाफोन की डेटा स्पीड की तुलना में दो गुना रही. इसके अनुसार, जुलाई महीने में जियो नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 18.65 एमबीपीएस रही.

इसे भी पढ़ें: VIDEO: जियो मोबाइल की प्री बुकिंग आज से, जानें कैसे आप मात्र 500 रुपये में कर सकेंगे बुक

ट्राई के परिणामों के अनुसार, इस दौरान वोडाफोन के 4जी नेटवर्क की औसत डाउनलोड स्पीड 9.32 एमबीपीएस, भारती एयरटेल के नेटवर्क की 9.26 एमबीपीएस तथा आइडिया सेल्यूलर के नेटवर्क पर औसत स्पीड 8.83 एमबीपीएस रही. नियामक अपने मायस्पीड एप के जरिये स्पीड का आकलन करता है. बीते आठ महीने से स्पीड के मामले में जियो सबसे आगे बनी हुई है.

वहीं, इस दौरान 3जी नेटवर्क पर वोडाफोन की स्पीड सबसे अधिक आंकी गयी है. उसके नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 4.31 एमबीपीएस रही. इसी तरह के नेटवर्क पर भारती एयरटेल की स्पीड 3.85 एमबीपीएस, आइडिया की 2.76 एमबीपीएस, एयरसेल की 2.35 एमबीपीएस व बीएसएनएल की औसत स्पीड 1.9 एमबीपीएस आंकी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola